अयोध्या: मधु किन्नर सहित 21 विभूतियां अवध रत्न से सम्मानित
अयोध्या, अमृत विचार। शोभावती स्मृति महोत्सव के तहत भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबहटा चौराहा रसूलाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 21 विभूतियों को अवध रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान जरूरतमों को कम्बल भी बांटे गये। ट्रस्टी राजेश …
अयोध्या, अमृत विचार। शोभावती स्मृति महोत्सव के तहत भोलानाथ शोभावती एजुकेशनल व वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबहटा चौराहा रसूलाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 21 विभूतियों को अवध रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान जरूरतमों को कम्बल भी बांटे गये।
ट्रस्टी राजेश चौबे ने बताया कि अवध रत्न से सम्मानित किये जाने वालों में सुलतानपुर की मधु किन्नर के अलावा समाजसेवा के लिए हरैया विधायक अजय सिंह की पत्नी डॉ. सुनीता सिंह, अभिषेक सिंह, मनप्रीत सिंह बग्गा, पवन वर्मा, बसन्तराम व उत्तम गुप्ता को, सामाजिक आंदोलन के लिए सचिन तिवारी व सुमित तिवारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए विवेक जैन, चिकित्सा सेवा के लिए डा. मंजूषा पांडेय, डा. पीयूष गुप्ता, डा. शालिनी चौहान, डा.कल्पना कुशवाहा, डॉ. अंजनी पांडेय, पद्य साहित्य के लिए अशोक टाटम्बरी,शिक्षा क्षेत्र के लिए अनूप मल्होत्रा व राम प्रकाश कन्नौजिया, रक्तदान के लिए दिव्यांग नीलेश यादव, कला के लिए गया प्रसाद आनंद, लोक गायन के लिए डॉ. जान्हवी पांडेय, हिंदी भाषा के विकास के लिए डॉ. सम्राट अशोक मौर्य को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 485 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। लोक गयिका प्रकृति यादव ने गीत व झाकियां प्रस्तुत की।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भोलानाथ चौबे व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव कुमार मिश्रा, सोहनलाल यादव, रमेश चौबे व समाजसेवी विजय सिंह बंटी ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विकास सिंह, सतीश पांडेय, जितेंद्र दुबे मिंटू प्रधान, हरी राम यादव, केसरी तिवारी, आशुतोष पांडेय व अन्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-हमीरपुर: विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की लिस्ट में प्रोफेसर फैय्याज शकील का नाम शामिल
