छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा बेहतर हो सफाई व्यवस्था, किए जाये जरूरी इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दीपावली त्यौहार के बाद की साफ-सफाई एवं आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्था को लेकर आज गुरुवार को अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्री शर्मा अपने 14 कालिदास आवास से सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा की। …

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दीपावली त्यौहार के बाद की साफ-सफाई एवं आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्था को लेकर आज गुरुवार को अहम दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्री शर्मा अपने 14 कालिदास आवास से सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई, बरसात से हुए जलभराव तथा सड़कों और मार्गों में हुए गड्ढों, साथ ही मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया एवं संचारी रोग की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फागिंग आदि कार्य युद्ध स्तर पर कराए जाएं, जिससे लोगों को शीघ्र राहत मिले। उन्होंने बरसात में मार्गो व सड़कों में हुए गड्ढों को शीघ्र भरने तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था को भी सुचारू करने के निर्देश दिए।

सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें अधिाकरी
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूरी तरह से सचेत एवं संकल्पित है। अधिकारियों को भी सरकार की मंशा अनुरूप कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार के बाद से कुछ जगहों से साफ सफाई को लेकर शिकायतें आई हैं, जिसको गंभीरता से लेकर पूर्व की भांति चाक चौबंद सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि दीपावली त्यौहार में लोग अपने घरों की विधिवत सफाई करते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में कूड़ा घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से निकलता है,जिसका डोर टू डोर कलेक्शन, कूड़ा उठान एवं इसके निस्तारण की पूरी व्यवस्थित तैयारी की जानी चाहिए थी। लेकिन शिकायतें बता रहीं हैं कि सफाई कार्य में ढिलाई बरती गई है।

छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए करायें तैयारियां
मंत्री शर्मा आगामी छठ पर्व पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। कहीं पर भी सफाई का अभाव न दिखे। खासतौर से पूजा स्थलों एवं नदी व तालाबों के घाटों कि बेहतर साफ़ सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छठ पर्व पर व्यापक स्तर पर पूजा होती है, जिस पर महिला श्रद्धालु एवं बच्चे भी भाग लेते हैं। कहीं पर भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिलकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं व बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जलधारा में बैरिकेडिंग भी कराई जाए। उन्होंने नदियों एवं पूजा स्थलों पर फूल, माला, फलों व अन्य पूजा सामग्री के जल में प्रवाह को रोकने के लिए जलधारा में ही अर्पण कलश बनाने के लिए भी कहा, जहां पर श्रद्धालु अपनी पूजा सामग्री को श्रद्धा से अर्पित कर सकें और जल् भी प्रदूषित न हो।

संबंधित समाचार