बरेली: ट्रू नॉट जांच केंद्र पर लापरवाही बढ़ाएगी मुश्किलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में ट्रू नॉट जांच केंद्र पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। मशीन से कोरोना की जांच कराने के लिए आए लोग लाइन में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों का पालन कराने वाले भी जांच केंद्र में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का …

बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में ट्रू नॉट जांच केंद्र पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। मशीन से कोरोना की जांच कराने के लिए आए लोग लाइन में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों का पालन कराने वाले भी जांच केंद्र में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा अधिक बढ़ गया है। सबकुछ जानने के बावजूद लोग अनजान बने हुए हैं।

कोरोना संक्रमण ने देश को हिलाकर रख दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों को जागरुक करने के उदेश्य से कोरोना के नियमों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, हर पांच मिनट बाद साबुन या सैनेटाइजर से हाथों को साफ करने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन इन सावधानियों को लोग नअरांदाज कर रहे हैं।

जिला अस्पताल में ऐसा ही नजारा शुक्रवार को दिखाई दिया। जहां ट्रू नॉट से संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है, वहां पर रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में खड़े मरीज सोशल डिस्टेंसिंग को भूल बैठे। अधिक भीड़ होने की वजह से लोग एक दूसरे से चिपटकर खड़े दिखाई दिए। वहीं, अस्पताल की ओर से भी वहां कोई कर्मचारी तक तैनात नहीं मिला। ताकि वह लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराता।

इस संबंध में लाइन में लगे लोगों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि अंदर से जब आवाज आती है तो वह बाहर तक नहीं आ पाती है। अपने नाम को सुनने के लिए यहां पर धक्कामुक्की हो रही है। अगर जिला अस्पताल प्रशासन लोगों के नाम बोलने के लिए या तो यहां लाउडस्पीकर या कोई कर्मचारी तैनात कर दे तो ऐसी नौबत नहीं आएगी।

संबंधित समाचार