बरेली: महिला स्टाफ मनाने गईं भाई दूज, ओपीडी में मरीज हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्योहार के मौके पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए शासन ने सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालन के आदेश दिए थे। जिला महिला व पुरुष अस्पताल में ओपीडी का संचालन किया गया, लेकिन गुरुवार को भाई दूज के मौके पर अधिकांश स्टाफ …

बरेली, अमृत विचार। त्योहार के मौके पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए शासन ने सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालन के आदेश दिए थे। जिला महिला व पुरुष अस्पताल में ओपीडी का संचालन किया गया, लेकिन गुरुवार को भाई दूज के मौके पर अधिकांश स्टाफ अवकाश पर था। महिला स्टाफ की संख्या काफी कम रही।

ये भी पढे़ें- बरेली: इज्जतनगर में युवक की दबंगई, महिला समेत परिवार को पीटा, वीडियो वायरल

इससे ओपीडी, आईपीडी समेत अन्य सुविधाएं प्रभावित हुईं। प्रसूताओं को दिक्कत हुई। आम दिनों में ओपीडी में करीब 2000 हजार मरीज इलाज व परामर्श के लिए आते हैं लेकिन गुरुवार को यह आंकड़ा महज 426 रहा। बच्चा व हार्ट वार्ड के एक महिला नर्सिंग स्टाफ होने के चलते मरीज भर्ती करने के दौरान भी काफी समय लगा।

महिला अस्पताल में ओपीडी से डॉक्टर रहे नदारद
जिला महिला अस्पताल में कमरा नंबर एक व दो से ओपीडी के दौरान डॉक्टर नदारद रहीं। इससे मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि ओपीडी में आम दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कम थी। सीएमएस डा. अलका शर्मा ने ओपीडी का निरीक्षण भी किया, लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं गया। स्टाफ की कमी के चलते लेबर रूम व ऑपरेशन थियेटर में भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- बरेली: किला में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान, पुराने शहर में 2 घंटे की कटौती

संबंधित समाचार