बरेली: रामगंगानगर में बीडीए बनवा रहा शहर का तीसरा श्मशान घाट, निर्माण कार्य हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरेश पांडेय, बरेली, अमृत विचार। बीडीए की रामगंगा नगर योजना में रहने वालों को अंतिम संस्कार के लिए भी ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां नदी के किनारे शहर के तीसरे श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गैस का प्रयोग अधिक होगा। जरूरत पड़ने पर लकड़ी का भी प्रयोग हो सकेगा। इसके निर्माण …

सुरेश पांडेय, बरेली, अमृत विचार। बीडीए की रामगंगा नगर योजना में रहने वालों को अंतिम संस्कार के लिए भी ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां नदी के किनारे शहर के तीसरे श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें गैस का प्रयोग अधिक होगा। जरूरत पड़ने पर लकड़ी का भी प्रयोग हो सकेगा। इसके निर्माण में बीडीए ढाई करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरु हो गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: महिला स्टाफ मनाने गईं भाई दूज, ओपीडी में मरीज हुए परेशान

योजना के सेक्टर 7 में यह निर्माण कार्य चल रहा है। इसे क्रीमटॉरियम काम्पलेक्स का नाम दिया गया है। सेक्टर 7 में बनने वाला यह काम्पलेक्स नदी के किनारे 3 हजार 843 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। इसमें चार प्लेटफार्म, एक वेटिंग हाल, एक स्टोर भी बनेगा जिसमें लकड़ी रखी जा सकेगी। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, हाथ धोने के लिए वाटर टैंक, पार्किंग भी बनाई जाएगी। इस कांप्लेक्स को चारों ओर से सुरक्षित करने के लिए चहारदीवारी भी बनाई जाएगी।

प्राधिकरण के योजनाकारों ने इसे आधुनिक के साथ -साथ पंरपरागत दोनों तरह प्रयोग करने का इंतजाम किया है। गैस का प्रयोग अब बढ़ता जा रहा है, इसलिए बिजली के बजाए गैस का प्रयोग यहां हो सकेगा। रामगंगा नगर में गैस पाइप लाइन भी बिछ चुकी है। कुछ जगह इसका काम चल रहा है। आने वाले समय में पूरी योजना में गैस की पाइप लाइन बिछ जाएगी तो यहां रहने आने वाले लोगों को गैस सिलेंडर लेने जाने की भी परेशानी नहीं होगी। कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। इसे अगले साल मई 2023 तक पूरा करना है। ठेकेदार इस कार्य में जुट गए हैं और चहारदीवारी के साथ -साथ अन्य कार्य भी चल रहे हैं। समय -समय पर कार्य की प्रगति का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

रामगंगा नगर में क्रीमटॉरियम काम्पलेक्स का भी निर्माण हो रहा है। इसमें गैस का प्रयोग अधिक होगा। जरूरत पड़ने पर लकड़ी का भी प्रयोग हो सकेगा।- जोगिन्दर सिंह, वीसी बीडीए

ये भी पढे़ं- बरेली: इज्जतनगर में युवक की दबंगई, महिला समेत परिवार को पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार