आज का राशिफल। 28 अक्टूबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसे विकसित करने का प्रयास करें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल तनावमुक्त रहने वाला है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वृष आज अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। वाणी में नम्रता …

मेष

आज अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसे विकसित करने का प्रयास करें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल तनावमुक्त रहने वाला है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। वाणी में नम्रता बनाएं रखें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये।

मिथुन

आज गले में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में धीमापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है।

कर्क

आज बुद्धि-विवेक का परिचय देंगे। जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के साथ मनोरञ्जन का आनंद उठायेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह

आज विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यर्थ समय बर्बाद न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

कन्या

आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कमीशन संबंधित कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं।

तुला

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य और प्रमाद से बचें। रोजगार में बाधा आ सकती है। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अंधविश्वास करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।

वृश्चिक

आज बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगायेंगे। आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

धनु

आज पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा होगा। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर

आज जॉब में अपेक्षानुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ

आज जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। व्यापार में आपको जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा समाप्त होने की संभावना है।

मीन

आज करियर को लेकर आप कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। फालतू खर्चों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के विकार जन्म ले सकते हैं।