उप्र: अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में भेजें राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डाक विभाग की ओर से इस बार रक्षा बंधन पर्व से पहले राखी भेजने के लिए वाटरफ्रूफ डिजायनर लिफाफों की व्यवस्था की जा रही है। डाक विभाग ने विशेष लिफाफा तैयार करवाया है जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये रखी गयी है। कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान राखियों को बहने अपने भाइयों के …

लखनऊ, अमृत विचार। डाक विभाग की ओर से इस बार रक्षा बंधन पर्व से पहले राखी भेजने के लिए वाटरफ्रूफ डिजायनर लिफाफों की व्यवस्था की जा रही है। डाक विभाग ने विशेष लिफाफा तैयार करवाया है जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये रखी गयी है। कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान राखियों को बहने अपने भाइयों के लिए सुरक्षित राखी भेज सकेंगी।

जीपीओ और प्रधान डाकघरों में विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफों की ब्रिकी आरम्भ कर दी गई है। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने दी।

डाक निदेशक ने कहा कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी सुदूर सुरक्षित पहुँच सकेगी। राखी लिफाफों को चिपकाने के लिए इनमें विशेष स्टिकर का प्रयोग किया गया है जिससे गोंद की आवश्यकता नहीं होगी।

11 सेमी X 22 सेमी आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपया मात्र है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। उन्होंने बताया कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाकों से अलग करने में समय की बचत और पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।

लखनऊ जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर ने बताया कि जीपीओ से सभी प्रधान डाकघरों को बिक्री के लिए राखी लिफाफे भिजवाए जा रहे हैं। जीपीओ में राखी लिफाफे खरीदने आई निहारिका गुप्ता ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण दौर में दूर शहर में नौकरी करने वाले अपने भाईयों को अब इस डिजाइनर लिफाफे के माध्यम से डाक विभाग द्वारा राखी भेजकर निश्चिन्त हो सकेंगी।

संबंधित समाचार