बाराबंकी: दीवार और छत पर गिरने से दो की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई दीवार व छप्पर गिरने की घटनाओं से घरों में त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। एक घटना में तो टीका करते समय घर की कच्ची दीवार गिरने की चपेट में आकर बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में दीवार गिरने से मलबे में दबकर …

बाराबंकी। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई दीवार व छप्पर गिरने की घटनाओं से घरों में त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। एक घटना में तो टीका करते समय घर की कच्ची दीवार गिरने की चपेट में आकर बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहला हादसा गुरुवार देर रात थाना देवा के धर्मपुर मजरे मोहनपुर का है। जहां प्रताप बली रावत की पुत्रियां बेहटा चक के बैरागी पुर निवासी 30 वर्षीय सविता पत्नी रामप्रवेश और बख्शी का तालाब निवासी 25 वर्षीय गायत्री पत्नी अर्जुन अपने मायके आई हुई थी। भाई-बहन व परिवार की मौजूदगी से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई थी।

देर रात करीब 9 बजे जब बहने अपने भाइयों को टीका करने जा रहे थे इसी बीच कच्ची ईंटों से बनी दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे दबकर सभी लोग घायल हो गए। घर में खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। आसपास के रहने वाले लोग आनन-फानन में सभी को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सविता की हालत गंभीर देखने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सविता ने दम तोड़ दिया। जहां रामप्रवेश, गायत्री, अर्जुन व एक अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती थे।

क्योंकि किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे है। उधर तहसील प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में लेकर परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। दूसरा हादसा थाना सुबेहा के भभूतगढ़ी मजरे मंगौवा गांव शुक्रवार की भोर में हुआ। जहां बुधई अपने बच्चों के साथ घर में सो रहा था। सुबह 5 बजे बुधई उठकर नित-क्रिया के लिए चला गया। वहां से जब वह वापस लौटा तो देखा कि दीवार ढह चुकी थी। जिससे उस पर रखा छप्पर भी गिर गया था।

जिसके नीचे दबकर उसका पुत्र रवि व चार वर्षीय पुत्री नैना दबी हुई थी। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पिता ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक नैना की मौत हो चुकी थी। रवि को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-बदायूं: गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या करने का आरोप

संबंधित समाचार