रायबरेली: अवसादग्रस्त युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में अवसादग्रस्त युवक ने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के राघवपुर मजरे हरदोई गांव निवासी टिंकू गौतम …
रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में अवसादग्रस्त युवक ने घर के पीछे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के राघवपुर मजरे हरदोई गांव निवासी टिंकू गौतम (24वर्ष) पुत्र छेददू गौतम गुरुवार की शाम को खाना खाकर घर में सो रहा था।
शुक्रवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं था। परिजन उसकी खोज कर रहे थे कि ग्रामीणों ने उसका शव उसके घर के पीछे पेड़ से लटकता देखा। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही घर पर हड़कंप मच गया, वही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घरवालों की की माने तो वह कुछ समय से अवसाद में था। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसे सार्वजनिक नही किया गया है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था , जिसके कारण वह अवसाद में चल रहा था। शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
