शाहजहांपुर: कटरा विधायक के पिता समेत 77 लोग कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कटरा विधायक के पिता पूर्व विधायक समेत 77 और नए कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें ओसीएफ क्षेत्र के पांच लोग भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को चेताया कि सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कटरा विधायक के पिता पूर्व विधायक समेत 77 और नए कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें ओसीएफ क्षेत्र के पांच लोग भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को चेताया कि सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और बिना मास्क के घरों के बाहर न निकलें। सेनीटाइजर का प्रयोग करें।

जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 358 हो गई है। इनमें से 206 मरीज भर्ती हैं। जबकि 151 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 14 हजार 872 सेंपल लिए जा चुके हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। शनिवार को 77 और नए मरीज मिलने के बाद कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। भावलखेड़ा सीएचसी के डेंटल हाईजिनिस्ट कांट सीएचसी के नेत्र परीक्षण अधिकारी भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। जबकि ददरौल के नेत्र परीक्षण अधिकारी पहले की कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। उनकी पत्नी और मां व बेटी का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

शहर के सिविल लाइंस, रंगमहला, रौजा, बक्शरिया, जानकी आश्रम हुंडाल खेल, बाडू जई प्रथम, उसमान बाग, तारीन गाढीपुरा, मोहम्मद जई, रोशन गंज महमंद जलानगर, प्रोफेसर कालोनी, चूड़ी वाली गली, वाई बाग में एक ब्रज विहार कालोनी और कटिया टोला में दो, गदियाना चुंगी में दस, रेती में पांच फत्तेपुर रेती छह, औसीएफ फैक्ट्री पांच, जलालाबाद में सात, तिलहर में दो कोरोना मरीज मिले है।

संबंधित समाचार