‘ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन’ से जुड़े कर धोखाधड़ी मामले की सुनवाई के लिए 12 न्यायाधीशों की पीठ गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी से संबंधित कर धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए तीन दिन के अंदर 12 न्यायाधीशों की पीठ का गठन कर दिया गया है। मामले के कुछ आरोपी इससे हैरान हैं, क्योंकि उन्हें लगता था कि निष्पक्ष पीठ का गठन होने में कम से कम एक सप्ताह …

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी से संबंधित कर धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए तीन दिन के अंदर 12 न्यायाधीशों की पीठ का गठन कर दिया गया है। मामले के कुछ आरोपी इससे हैरान हैं, क्योंकि उन्हें लगता था कि निष्पक्ष पीठ का गठन होने में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है।

गुरुवार को पांच न्यायाधीशों को पीठ में शामिल किया गया। इससे पहले, मंगलवार को सात न्यायाधीश पीठ का हिस्सा बने थे। छह वैकल्पिक न्यायाधीशों को अभी पीठ में शामिल किया जाना है। यह प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शुरू होने की उम्मीद है।

आरोप है कि ‘ट्रंप ऑर्गनाजेशन’ ने अपने वेतन के अतिरिक्त मिली धनराशि पर आयकर बचाने में कुछ शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों की मदद की। न्यायाधीश जुआन मैनुअल मर्चन ने कहा कि इस मुकदमे की सुनवाई में छह सप्ताह लग सकते हैं, जिसका मतलब है कि दिसंबर के अंत तक इस मामले की सुनवाई चल सकती है। ट्रंप इस मुकदमे में शामिल नहीं हैं और न ही उनके गवाही देने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine: पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में जैविक हथियार होने से किया इनकार, रूस ने जताई असहमति

संबंधित समाचार