बरेली में दो कोरोना सक्रंमित की मौत, 49 पॉजिटिव
बरेली, अमृत विचार। जिले में संक्रमण हर रोज तेजी पकड़ रहा है। बीते छह दिनों संक्रमितों की संख्या 530 से बढ़कर 842 पर पहुंच गई है। शनिवार को आइवीआरआई से मिली 115 सैंपल की रिपोर्ट में कुल 28 संक्रमित पाए गए, जबकि ट्रूनेट से आठ और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में 13 संक्रमित मिले हैं। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में संक्रमण हर रोज तेजी पकड़ रहा है। बीते छह दिनों संक्रमितों की संख्या 530 से बढ़कर 842 पर पहुंच गई है। शनिवार को आइवीआरआई से मिली 115 सैंपल की रिपोर्ट में कुल 28 संक्रमित पाए गए, जबकि ट्रूनेट से आठ और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में 13 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमित 842, जबकि अब तक स्वस्थ्य हुए 304 हो गयी है। वही जिले मे दो कोरोना सनकर्मित की मौत भी हुई है। संक्रमण की चपेट में आने के बाद जान गवांने वालों की संख्या 29 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक शनिवार को दो संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक नगर निगम कर्मचारी है जो एक दिन पहले आईवीआरआई की रिपोर्ट में निगेटिव आया था। मगर, अगले दिन वह ट्रूनाट की जांच में संक्रमित मिला था। दूसरा, शिवपुरी निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। जिसकी रिपोर्ट 12 जुलाई को पॉजिटिव मिली थी। दोनों को एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अंत्येष्टि के लिए प्रशासन और परिजन को सूचना दी गई थी। कोविड नियमों के तहत ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया। बताया कि दो मौत होने के साथ ही अब जिले में 28 संक्रमित रहे गंभीर मरीजों की मौत हो गई है। वही शनिवार को 49 संक्रमितों में बहेड़ी इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में बीते दिनों एक व्यक्ति पॉजिटिव आने के बाद इन सभी कर्मचारियों ने जांच कराई थी।
इसमें एक असिस्टेंट प्रोफेसर समेत सात पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नगर निगम में छह कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन सभी ने साथी कर्मचारी के संक्रमित आने पर जांच कराई थी। इसके अलावा टेलीफोन कालोनी निवासी एक युवक, बालाजी विहार नर्सरी रोड निवासी युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गनेश धाम निवासी महिला, फतेहगंज पश्चिमी निवासी दो युवक पॉजिटिव आए हैँ। इसके अलावा बसंत टाकीज पिता पुत्री, मठ रोड स्थित गैस गोदाम का कर्मचारी व आशीष रॉयल टावर निवासी अधेड़ समेत 13 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है।
फरीदपुर के नौ संक्रमित
फरीदपुर तहसील क्षेत्र के कानून गोयान निवासी एक दंपती, सीएचसी फरीदपुर का एक कर्मचारी व बकसरिया युवक व फरीदपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए बीसलपुर निवासी पिता-पुत्र की भी व फलनगरा निवासी बालक समेत कस्बे के कुल आठ लोग भी पॉजिटिव आए हैं।
