शाहजहांपुर: विधायक सलोना के खिलाफ FIR दर्ज, परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ करने का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगोही/शाहजहांपुर, अमृत विचार। तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के खिलाफ परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर महिला सरिता यादव का नाम बढ़वाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही महिला सरिता यादव, नगर पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ थाना निगोही …

निगोही/शाहजहांपुर, अमृत विचार तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के खिलाफ परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर महिला सरिता यादव का नाम बढ़वाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही महिला सरिता यादव, नगर पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ थाना निगोही में एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा ने तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाह, सरिता यादव, नगर पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने इन सभी पर परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर सरिता यादव को अपने पति स्व. विनोद वर्मा की पत्नी बताकर नाम बढ़ाने का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता रुचि वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके पति विनोद वर्मा की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद तिलहर एसडीएम की ओर से उनका उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जिसमें उनके साथ उनके बच्चे व सास का नाम अंकित है। इसके अलावा विनोद वर्मा का कोई परिवार नहीं है। मगर सत्तापक्ष की विधायक की शह पर नगर पंचायत के लिपिक दानिश खान ने उनके परिवार रजिस्टर में साजिश के तहत सरिता यादव का नाम बढ़ाया गया था।

शिकायतकर्ता रुचि वर्मा की शिकायत का कोर्ट ने संज्ञान लेकर विधायक सलोना कुशवाहा, सरिता यादव, नगर पंचायत लिपिक दानिश खान समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। गुरुवार देर रात निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर दर्ज कराने के पीछे राजनीतिक साजिश
परिवार रजिस्टर में नाम बढ़ाने को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह राजनीतिक साजिश है, जिसके चलते मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है-सलोना कुशवाहा, विधायक-तिलहर।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भाइयों के प्रति लगाव बहनों को कारागार तक खींच लाया, मनाई भाई दूज

संबंधित समाचार