रामपुर : कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार पहुंचे कोर्ट, हुई गवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में शुक्रवार को कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार ( यह स्वार क्षेत्र के तत्कालीन रिटर्निंग आफीसर थे) कोर्ट पहुंचे, जिसमें उनकी गवाही हुई।, लेकिन गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। विधायक …

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में शुक्रवार को कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार ( यह स्वार क्षेत्र के तत्कालीन रिटर्निंग आफीसर थे) कोर्ट पहुंचे, जिसमें उनकी गवाही हुई।, लेकिन गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।

विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने थाना गंज में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

शुक्रवार को कन्नौज में तैनात एडीएम और स्वार विधानसभा सीट के तत्कालीन आरओ रहे गजेंद्र कुमार गवाही के लिए कोर्ट पहुंचे, लेकिन पूरी नहीं हो सकी।अब इस मामले में 31 अक्टूबर को सुनवाई होना है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कन्नौज के एडीएम आए थे। जिनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब 31 अक्टूबर हो होगी।

ये भी पढ़ें:- अवैध खनन : निजी भूमि के नाम पर धड़ल्ले से हो रही लाल सोने की लूट

संबंधित समाचार