खाद की मारामारी : शिकायत पर जांच करने पीसीएफ केंद्र पहुंचे एसडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के पीसीएफ केंद्र में वितरण की जा रही डीएपी खाद में मनमानी कर अधिक रेट पर दिए जाने की शिकायत पर सदर एसडीएम रविंद्र सिंह ने रजिस्टर देख गोदाम को चेक किया। साथ ही कुछ किसानों से बात की। फिलहाल जो किसान 1500 रुपए रेट पर खाद बेचने का आरोप …

अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के पीसीएफ केंद्र में वितरण की जा रही डीएपी खाद में मनमानी कर अधिक रेट पर दिए जाने की शिकायत पर सदर एसडीएम रविंद्र सिंह ने रजिस्टर देख गोदाम को चेक किया। साथ ही कुछ किसानों से बात की। फिलहाल जो किसान 1500 रुपए रेट पर खाद बेचने का आरोप लगा रहे थे वह पुष्टि नहीं कर सके। वहीं मनमाने रेट पर खाद लेने वाले किसान खिसक लिए। एसडीएम के अचानक पीसीएफ केंद्र पहुंचने से कुछ देर के लिए खाद का वितरण रुक गया।

इन दिनों रबी फसल की बुवाई काम तेज है। सहकारी समितियों वह पीसीएफ केंद्रों में खाद पहुंचते ही किसानों की लाइनें लग जाती हैं। उधर जिला कृषि अधिकारी डॉ हरिशंकर ने बताया कि जनपद में स्थित सहकारिता बिक्री केन्द्रों/बफर पर 497.80 मीट्रिक टन इफको डीएपी एवं 646.62 मीट्रिक टन इफको यूरिया तथा निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर 948.80 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1650.997 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको की ओर से कहा गया है कि पारादीप प्लांट (उड़ीसा) से डीएपी की एक रैक (2700 मीट्रिक टन) महोबा रैक प्वांइट पर 2 नवंबर तक पहुंचने की सम्भावना है। समस्त सहकारी समितियों पर पर्याप्त उपलब्धता है। पिछले 21 अक्टूबर को पारादीप प्लांट (उड़ीसा) से आई 1620 मीट्रिक टन यूरिया महोबा रैक प्वाइंट से समितियों पर वितरण को पहुँच चुकी है। जनपद में निर्धारित दरों से अधिक दरों पर उर्वरक की बिक्री को रोकने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग सतत निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- महंगाई : खाद की मारामारी, रात से शुरू हुई तैयारी

संबंधित समाचार