उपचुनाव : क्षेत्र पंचायत प्रमुख सीट पर भाजपा ने जमाया कब्जा
अमृत विचार, इटावा। चकननगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राधा देवी ने सपा को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। करीब एक दशक बाद भाजपा इस सीट को सपा से छीनने में कामयाब हुई है। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कुल 44 बीडीसी सदस्यों …
अमृत विचार, इटावा। चकननगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राधा देवी ने सपा को शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। करीब एक दशक बाद भाजपा इस सीट को सपा से छीनने में कामयाब हुई है। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कुल 44 बीडीसी सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र के आसपास पुलिस ने पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बना रखा था।
जिसमें मतदान कार्मिकों और मतदाताओं के अलावा किसी को अंदर नहीं आने दिया गया। दोपहर बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राधा देवी 23 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। सपा प्रत्याशी प्रमिला देवी को 17 मत मिले। 4 मत निरस्त हो गए। इसी सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसी सीट पर लगातार दो बार से सपा का कब्ज़ा था।
पहले सपा नेता शिवकिशोर की बहन सुनीता देवी ब्लाक प्रमुख बनी। इसके बाद शिवकिशोर की पत्नी सुनीता देवी ब्लाक प्रमुख बनी। बीडीसी सदस्यों के विरोध और अविश्वास प्रस्ताव के कारण सुनीता देवी को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में भाजपा क्षेत्र पंचायत प्रमुख की कुर्सी सपा से छीनने में कामयाब रही। भाजपा सांसद डा रामशंकर कठेरिया ने राधा देवी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास का माहौल बनेगा। जनता को सीधे विकास योजनाओं का लाभी पहुंचाया जाएगा। निर्वाचन स्थल उप जिलाधिकारी मलखान सिंह और एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- इटावा: कल होगा क्षेत्र पंचायत प्रमुख उपचुनाव में मतदान, सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
