कानपुर से लापता वैन चालक का शव बांदा में बरामद, एक गिरफ्तार
बांदा। कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम इलाके के रहने वाले एक वैन चालक की दो भाइयों ने हत्या करके शव को मामा के घर के पीछे बाड़े में फेंक दिया। बांदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को गिरफ्तार कर आलाकत्ल और वैन बरामद कर लिया। एक आरोपी फरार है। चिल्ला थाना क्षेत्र के …
बांदा। कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम इलाके के रहने वाले एक वैन चालक की दो भाइयों ने हत्या करके शव को मामा के घर के पीछे बाड़े में फेंक दिया। बांदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को गिरफ्तार कर आलाकत्ल और वैन बरामद कर लिया। एक आरोपी फरार है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के दतरौली गांव के प्रेम द्विवेदी के भांजे दीपक तिवारी व सुधीर तिवारी पुत्रगण सुरेश तिवारी निवासी चौबेपुर जिला कानपुर, कानपुर से ओमनी गाड़ी को किराये पर दो दिन के लिए लेकर आए थे। गांव में ओमनी के खरीदने को लेकर चालक आषुतोश पांडे पुत्र रावेंद्र पाण्डे (26) थाना नौबस्ता कानपुर से उन दोनों का विवाद होने के कारण दोनों भाइयों ने मिलकर कल गुरुवार की सुबह चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को मामा के घर के पीछे बाड़े में छिपा दिया।
मृतक आषुतोश पाण्डे के घर न पहुंचने उसके परिजनों ने नोबस्ता थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक का भाई अंशू खोजते हुये तिन्दवारी थाना में आकर मदद मांगी। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को धर दबोचा जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सका।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव समेत आलाकत्ल और वैन बरामद करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर नौबस्ता पुलिस बांदा पहुंच गई है।इस मौक़े पर सीओ सदर गवेंद्र प्रताप सिंह,थानाध्यक्ष चिल्ला और तिन्दवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: मुगलपुरा में दो पक्षों के बीच पथराव, तीन गिरफ्तार
