लखनऊ: नाले में मिला लहूलुहान युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में आज शनिवार को नाले में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पाया गया। शव पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू की है। पुलिस के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नहीं हो …

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में आज शनिवार को नाले में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पाया गया। शव पर चोट के निशान भी पुलिस को मिले है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू की है। पुलिस के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पारा थाना प्रभारी ने बताया मृतक की उम्र करीब 45 साल और शरीर पर नीली पैंट और बनियान पहने हुए है। पुलिस के मुताबिक शव जहाँ पर पाया गया है वह फतेहगंज गांव के निकट है। यहां आगरा एक्सप्रेसवे से सटे नाले में सुबह लोगों ने एक शव मिलने की सूचना दी थी।

पुलिस ने बताया की युवक का शव देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल शव के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया की आसपास के थानों में भी इसकी सूचना दी गई है ताकि कही कोई गुमशुदगी का मामला पहले से न दर्ज किया गया हो।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: पति ने पत्नी पर किया पहले धारदार हथियार से वार, फिर गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार