Gujarat Election 2022: पंजाब की तर्ज पर AAP, सीएम चेहरे के लिए मांगी जनता से सुझाव
गांधीनगर। गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी जोरों सोरों से सक्रिय है। गुजरात की जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास रत है। हालांकि गुजरात विस चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। उनकी तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं …
गांधीनगर। गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी जोरों सोरों से सक्रिय है। गुजरात की जनता को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास रत है। हालांकि गुजरात विस चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। उनकी तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी बड़ा दांव चल रही है।
ये भी पढ़ें:-UNSC बैठक में पाकिस्तान पर निशाना, विदेश मंत्री बोले- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधान सभा चुनाव के तर्ज पर गुजरात विधान सभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसका सुझाव वह गुजरात की जनता से मांग रहे हैं। उन्होंने बकायते इमेल व नंबर का भी एलान किया है। ताकि यहां की जनता अपने मन पसंद चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में देख सके।
अब Gujarat चुनेगा अपना अगला AAP का CM!
Gujarat के लोग बताएं कि उनका अगला CM कौन हो—
?6357 000 360
पर SMS/WhatsApp/Voice Message से[email protected]
पर E-mail करके3 Nov शाम 5 बजे तक सुझाव लिए जाएँगे
4 Nov को हम नतीजे Announce करेंगे—CM @ArvindKejriwal #EkMokoKejriwalNe pic.twitter.com/ZsbLUNJdpd
— AAP (@AamAadmiParty) October 29, 2022
इतनी सीट जीतने का केजरीवाल का दावा
182 विधानसभा सीट वाली गुजरात विधानसभा में केजरी वाल ने बहुमत से जीत हासिल करने का दावा किया है। यही उन्होंने कहा प्रदेश में आप 90 से 93 सीटें मिलने का दावा किया है। हालांकि किसी भी पार्टी को जीत के 92 सीट की जरूरूत होती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें:-Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर गाय से भिड़ी, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा
