अयोध्या: बोर्ड पर वार्ड का नाम लिख दिया “श्याम प्रसाद मुर्खजी”, फोटो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अक्सर हिंदी और हिंदुस्तान को ऊपर उठाने की बात करने वाली भाजपा के राज में ही शाब्दिक गलतियां जग हंसाई करा रही हैं। सोशल मीडिया पर जमकर खिल्लियां उड़ रही हैं। ताजा मामला है अयोध्या नगर निगम में लगे पार्षदों के बोर्ड का। जहां भारतीय जनसंघ के संस्थापक का नाम ही गलत लिख दिया …

अयोध्या। अक्सर हिंदी और हिंदुस्तान को ऊपर उठाने की बात करने वाली भाजपा के राज में ही शाब्दिक गलतियां जग हंसाई करा रही हैं। सोशल मीडिया पर जमकर खिल्लियां उड़ रही हैं। ताजा मामला है अयोध्या नगर निगम में लगे पार्षदों के बोर्ड का। जहां भारतीय जनसंघ के संस्थापक का नाम ही गलत लिख दिया गया है।

बोर्ड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जगह वार्ड का नाम श्याम प्रसाद मुर्खजी लिख गया है। इस पूरे बोर्ड की फ़ोटो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने भाजपा और निगम प्रशासन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। नगर निगम में लगे एक बोर्ड में 29 पार्षदों का उनके वार्डों के साथ नाम लिखा हुआ है। इसमें 20 नम्बर वार्ड का नाम श्याम प्रसाद मुर्खजी लिखा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि वार्ड के पार्षद जगतनारायण यादव को भी इसकी सुध नहीं है।

हालांकि यह गलती बोर्ड लिखने वाले पेंटर से ही हुई होगी, लेकिन दोषी वे सब लोग हैं जिनका निगम में दिन भर जमावड़ा लगा रहता है। फ़ोटो वायरल होते ही लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह खुद लिखते हैं कि मेयर ऋषिकेश उपाध्याय को मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-कासगंज: कोर्ट के बाहर भिड़ गईं महिला वकील, जमकर चले लात घूंसे, Video हुआ वायरल

संबंधित समाचार