बहराइच: महिला ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो नाराज युवक ने गले में रस्सी डालकर खींचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। इससे नाराज युवक ने महिला के गले में रस्सी डाल खींच दिया। जिससे गला कट गया। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। जिले के फखरपुर …

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। इससे नाराज युवक ने महिला के गले में रस्सी डाल खींच दिया। जिससे गला कट गया। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला 26 अक्टूबर को घर पर अकेली थी। इसकी जानकारी होने पर गांव निवासी नसीम घर पहुंच गया। उसने महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। महिला छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक नाराज हो गया। उसने महिला के गले में रस्सी डाल कर खींच दिया।

जिससे महिला का गला कट गया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। इस आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : महिला थानेदार की खामोशी से कटघरे में खाकी की कार्यप्रणाली, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार