प्रभास के साथ जोड़ी जमायेंगी दीपिका पादुकोण!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। फिल्म ‘बाहुबली’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद प्रभास अब बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े के साथ फिल्म कर चुके प्रभास अब जल्द ही दीपिका के …

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। फिल्म ‘बाहुबली’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद प्रभास अब बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े के साथ फिल्म कर चुके प्रभास अब जल्द ही दीपिका के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तेलुगू में होगी, जिसे हिंदी और तमिल में भी डब किया जाएगा। यदि दीपिका और प्रभास साथ में काम करते हैं तो यह पहली बार होगा जब दोनों एक दूसरे के साथ स्क्रीन कर रहे होंगे। यह साइंस फिक्शन फिल्म हो सकती है।

वैजयंती मूवीज की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और दीपिका
जयंती मूवीज उत्तर भारत की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और दक्षिण के सुपर स्टार प्रभास के साथ एक फिल्म बनाने जा रही है। इसका निर्देशन अश्विन नाग द्वारा किया जाएगा। बाहुबली फेम प्रभास की यह 21वीं फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्देशक अश्विन ने साझा किया, “मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मुख्यधारा की अभिनेत्री ने नहीं किया है। यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका में रहेगी। मुझे लगता है उनकी ये कहानी आने वाले कुछ वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताजा रहेगी।”

हीं वैजयंती मूवीज के संस्थापक सी.अश्विनी दत्त ने कहा, “यह फिल्म हमारे लिए भारतीय सिनेमा इतिहास में अपनी जगह पक्की करने का एक सुनहरा अवसर है। यह ऐसी फिल्म होगी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई होगी। इसमें बेहद ही टैलेंटेड कलाकार साथ नजर आएंगे।”

सह-निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने साझा किया, “यह फिल्म साइंस-फिक्शन शैली से संबंधित है और इस प्रोडक्शन हाउस में बनी सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है।” बता दें कि अनुभवी निर्माता सी.अश्विनी दत्त द्वारा स्थापित वैजयंती मूवीज तेलुगु राज्यों में एक प्रसिद्ध नाम है।

संबंधित समाचार