गाजियाबाद: बाइक सवार ने पहले युवक को मारी टक्कर, फिर की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को बाइक सवार ने पहले टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को बाइक सवार ने पहले टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को पहले टक्कर मार दी फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। तस्वीरों में बुलेट सवार पीछे से आता है और बादल नाम के युवक को टक्कर मार देता है। इसके बाद पीड़ित को लात घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। घटना को देख एक राहगीर ने पीड़ित की मदद करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी में सामने आया है कि लोनी इलाके के बादल का पिछले दिनों अजय उर्फ गोविंद से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों में समझौता भी हो गया। लेकिन अजय इस बात का बदला लेना चाहता था। बादल किसी काम से न्यू विकास नगर कॉलोनी में गया था, जहां अजय ने बाइक से उसको टक्कर मार दी। लोनी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। आरोपी अजय सिंह उर्फ गोविंदा निवासी न्यू विकासनगर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में रिटायर दरोगा के बेटे का हत्यारोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार