इटावा: डेंगू की रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक, दिशा निर्देश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। ‌जिले में डेंगू के अब तक 118 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चला है। डेंगू मरीज मिलने वाले गांव अथवा मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव और फा‌गिंग कराने, बुखार पीड़ितों की जांच और उपचार के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों …

इटावा, अमृत विचार। ‌जिले में डेंगू के अब तक 118 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चला है। डेंगू मरीज मिलने वाले गांव अथवा मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव और फा‌गिंग कराने, बुखार पीड़ितों की जांच और उपचार के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मरीजों में 220 बेड की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग (डेंगू) की रोकथाम के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने डेंगू से बचाव के लिए फुल कपड़े पहने, बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने, सिर हाथ-पांव एवं पेट पर पानी की पट्टी रखने, बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थो जैसे नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन और बिना चिकित्सक की सलाह से औषधियों का सेवन न करने की सलाह दी है।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक डेंगू के 3348 संदिग्ध रोगियों की जांच की गई है। कुल 118 संक्रमित पाये गए। जिला अस्पताल में 05 एवं मेडिकल कॉलेज सैंफई में 04 रोगी भर्ती है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 612 निगरानी टीमें घरों में जाकर लोगो को डेंगू के बचाव के बारे में जानकारी दे रही है। डेंगू रोगियों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैंफई में 50 बेड, जिला चिकित्सालय इटावा में 30 बेड, समस्त सामु स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रति सीएचसी 08 बेड, 28 प्राथमिक स्वा केन्द्रों में प्रति पीएचसी 02 बेड, पंडित रामाधीन शर्मा चिकित्सालय बकेवर में 10 बेड, मेडिकल केयर यूनिट पचराहा इटावा में 10 बेड की व्यवस्था की गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि जिले में 456 स्थानों एवं 518 गलियों की सफाई का कार्य कराया गया। 233 शासकीय भवनों एवं सस्थानों की सफाई एवं 247 कूडे करकट के ढेर एवं 160 घूरों को हटाने का कार्य किया गया है। जिसके साथ ही 203 स्थानों पर जल भराव की समस्याओं का निस्तारण कर 145 स्थानों पर सोख्ता गड्ढों का निर्माण एवं 173 स्थानों पर जलभराव समाप्त कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। वि विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत जनपद में सैनिटाईजेशन, फागिंग एवं एण्टी लार्वा का छिड़काव 01 नवंबर से 30 नवंबर तक रोस्टर के तहत किया जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीताराम, जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: सड़क पर लगी दुकानों पर चला निगम का डंडा

संबंधित समाचार