इटावा: 10 पंचायत सहायकों का कटेगा मानदेय, कामकाज में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
इटावा, अमृत विचार। सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले 10 पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय काट दिया गया है। ये पंचायत सहायक 28 अक्टूबर को गैर हाजिर रहे। जिसके कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने इनका एक दिन का मानदेय काटे जाने के आदेश जारी …
इटावा, अमृत विचार। सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले 10 पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय काट दिया गया है। ये पंचायत सहायक 28 अक्टूबर को गैर हाजिर रहे। जिसके कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने इनका एक दिन का मानदेय काटे जाने के आदेश जारी किए है।
स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। गांवों में तैनात पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि सितौरा, पृथ्वीपुर भौनकपुर, प्रतापनेर, आलमपुर हौज, फूफई, मानिकपुर विशु, जैतपुर जमुनापार, बढ़पुरा तथा बसवारा गांव में पंचायत सहायकों के मौजूद न होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा सके। उनकी इस लापरवाही पर एक दिन का मानदेय काटा गया है।
ये भी पढ़ें-बैठक : राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं ज्यादा से ज्यादा वाद
