पीलीभीत: तालाब में डूबकर तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में तीन वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। बता दें दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बुहिता निवासी धर्मपाल वर्मा का तीन वर्षीय पुत्र अमन तालाब किनारे खेल रहा था। किसी तरह …
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में तीन वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। बता दें दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बुहिता निवासी धर्मपाल वर्मा का तीन वर्षीय पुत्र अमन तालाब किनारे खेल रहा था। किसी तरह बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: छेड़छाड़ के बाद रामलीला मेले में जमकर चले लाठी-डंडे, दूसरे दिन दिनदहाड़े मारी गोली
भैया दूज करने आयी बहन चमेली ने देख लिया और चीखने लगी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गये। बच्चे को जब तक तालाब से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद पिता धर्मपाल, माता कुसुमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में भी बच्चे की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: चोरों ने मकान और मंदिर को बनाया निशाना, लाखों का समेटा माल
