हमीरपुर: जन्म से विकृत बालिका के माता-पिता परेशान, जानिये क्या बोले डॉक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर विकास खंड के ग्राम इंगोहटा में एक माह पूर्व एक ऐसी बालिका ने जन्म लिया। जिसके हाथ पैर टेढ़े मेढे और शरीर के अनुपात में बेहद छोटे छोटे हैं। साथ ही बालिका की आखों में रोशनी भी नहीं है। माता पिता भी उसे देखकर भारी दुःख का अनुभव कर रहे हैं। …

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर विकास खंड के ग्राम इंगोहटा में एक माह पूर्व एक ऐसी बालिका ने जन्म लिया। जिसके हाथ पैर टेढ़े मेढे और शरीर के अनुपात में बेहद छोटे छोटे हैं। साथ ही बालिका की आखों में रोशनी भी नहीं है। माता पिता भी उसे देखकर भारी दुःख का अनुभव कर रहे हैं।

इंगोहटा निवासी ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक माह पूर्व ऐसी बच्ची से जन्म दिया। जिसे देखकर उस पर तरस आ रहा है। बच्ची के हाथ पैर नाम मात्र के हैं। आखों से रोशनी गायब है। बाकी शरीर सही है। किन्तु जन्म से विकृत बच्ची मां के दूध के सहारे अभी जीवित है। आगे चलकर न तो खड़ी हो सकेगी न ही चल फिर सकेगी। न ही किसी को देख सकेगी। जन्म से विकृत बच्ची के माता पिता उसकी ऐसी हालत देख बहुत दुःखी हैं।

उसका पालन पोषण करते हुए अपने और बच्ची के भाग्य को कोस रहे हैं।इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ परवेज कादरी ने बताया कि माता के गर्भकाल में कोई वायरस इनफेक्शन रहा होगा। जिसके कारण बच्ची के शरीर का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें-अदालत का फैसला : दहेज हत्या में पति, सास समेत तीन को सजा

संबंधित समाचार