हरदोई: भाई का टीका कर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत
हरदोई, अमृत विचार। भैयादूज के दिन भाई का टीका करते हुए उसकी लम्बी उम्र की कामना करती हुई वापस लौट रही उसकी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस बारे में एसएचओ पाली सुनील दत्त कौल ने बताया है कि मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है …
हरदोई, अमृत विचार। भैयादूज के दिन भाई का टीका करते हुए उसकी लम्बी उम्र की कामना करती हुई वापस लौट रही उसकी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस बारे में एसएचओ पाली सुनील दत्त कौल ने बताया है कि मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया है कि पाली थाने के निजमाखेड़ा मजरा ज्यूरा निवासी राकेश की ससुराल शाहजहांपुर ज़िले के नौशार थाना मिर्ज़ापुर में है। भैयादूज वाले दिन वह अपनी 38 वर्षीय पत्नी श्रीमती को बाइक से उसके मायके ले गया था। शुक्रवार की शाम को दोनों वापस लौट रहे थे। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर धर्मवीर ढाबे के पास किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी ने राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे श्रीमती बुरी तरह ज़ख्मी हो गई।
इसी बीच वहां पहुंचें राहगीरों ने किसी तरह श्रीमती को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल भेजा। जहां उसी दिन देर को श्रीमती की मौत हो गई। इसका पता होते ही राकेश के घर में कोहराम मच गया। श्रीमती के पांच बच्चे हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस बारे में एसएचओ पाली श्री कौल ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें-रामपुर: पुलिस को धमकाने में शाहबाद के पूर्व चेयरमैन समेत अस्सी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
