हल्द्वानी: साहब! निजी अमीन कर रहे जमीनों की पैमाइश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में शनिवार को भूमि संबंधित विवादों की लाइन लग गई। फरियादी निजी अमीनों द्वारा जमीनों की पैमाइश करने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर समस्या का समाधान किया। नहर कवरिंग निरीक्षण के बाद आयुक्त …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में शनिवार को भूमि संबंधित विवादों की लाइन लग गई। फरियादी निजी अमीनों द्वारा जमीनों की पैमाइश करने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर समस्या का समाधान किया।

नहर कवरिंग निरीक्षण के बाद आयुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। जनता दरबार में पहुंची जग्गीबंगर की ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट व क्षेत्रवासियों ने बताया कि हल्दूचौड़ क्षेत्र में विगत 9 वर्षों से 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) निर्माणाधीन है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

इस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य निदेशक से वार्ता कर शीघ्र सीएचसी सेंटर का कार्य पूण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित करने को कहा। ग्रामीणों ने आयुक्त को बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल लाईन, ट्यूबवैल व ओवर हैड टैंक बनने थे, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

इस पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन को एक सप्ताह में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। वहीं, देवलचौड़ खाम निवासी अंजु आर्या ने आयुक्त को बताया कि उनके क्षेत्र में पूर्व में डोर टू- डोर कूड़ा कलैक्शन होता था, लेकिन वर्तमान में एक माह से कूड़ा कलैक्शन नहीं हो पा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कूड़ा कलैक्शन करने वाली टीम को कार्यालय तलब कर समस्या का समाधान किया। इसके अलावा आयुक्त ने सड़क, बिजली व पानी की फरियाद लेकर आए लोगों की समस्याओं का भी निस्तारण किया।

संबंधित समाचार