31 अक्टूबर को बरेली आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को बरेली आ रहे हैं। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम के प्रस्तावित दौरे की सूचना बरेली पहुंचते ही मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया समेत नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। मंडलायुक्त ने डीएम, एडीएम सिटी समेत अन्य …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को बरेली आ रहे हैं। शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम के प्रस्तावित दौरे की सूचना बरेली पहुंचते ही मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया समेत नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। मंडलायुक्त ने डीएम, एडीएम सिटी समेत अन्य अधिकारियों के साथ सिविल एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन की व्यवस्थाएं देखीं।
ये भी पढ़ें- रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेले में हुआ ‘तारे जमीन पर, कार्यक्रम का आगाज, नृत्य कर बच्चों ने जीता दिल
पीलीभीत रोड की हालत देखकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों काे व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में करीब 1 बजे बरेली पहुंचेंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कई परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। गांधी उद्यान की भूलभुलैया, मल्टीलेबिल कार पार्किंग, अक्षर विहार का म्यूजिकल फव्वारा, पुरानी जेल में लाइटिंग एंड साउंड सिस्टम का लोकार्पण कर शहर के लोगों को सौंपेगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि अभी कार्यक्रम नहीं आया है, इसलिए कन्फर्म नहीं कह सकते हैं। वहीं नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सीएम 31 अक्टूबर को आ रहे हैं लेकिन सरकारी कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। कार्यक्रम कहां होगा, इस बारे में भी अभी कुछ तय नहीं हुआ है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: जीआरएम स्कूल में पिकनिक का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने की मस्ती
