छठ पूजा के चलते लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए किन-किन रास्तों पर आवागमन रहेगा बहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में छठ पूजा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद जानना जरूरी है कि शहर के किन-किन रास्तों पर आवागमन बहाल रहेगा। रविवार को अमृत विचार से बातचीत करते हुए शहर के डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया …

लखनऊ। राजधानी में छठ पूजा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद जानना जरूरी है कि शहर के किन-किन रास्तों पर आवागमन बहाल रहेगा। रविवार को अमृत विचार से बातचीत करते हुए शहर के डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि छठपूजा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार और सोमवार को लोगों से सहयोग करने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि हजरतगंज, महानगर और चौक इलाके में गोमती नदी के तटों पर छठ पूजा के मद्देनजर रविवार दोपहर डेढ़ बजे से पूरी तरह से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

हजरतगंज में इस तरह हुआ बदलाव
यहां चिरैयाझील से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर जा सकेंगे। बालू अड्डा तिराहे से बैकुंठधाम के रास्ते संकल्प वाटिका तक वहीं लक्ष्मण मेला ग्राउंड की ओर से परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु के रास्ते आइटी चौराहे की ओर जा सकेंगे।

इन मार्गों पर भी जा सकेंगे

  • सहारागंज से सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते पर बदलाव
  • बालू अड्डा से सिकंदरबाग और सहारागंज या फिर क्लार्क अवध के रास्ते
  • क्लार्क अवध और डालीगंज पुल के रास्ते

इन मार्गों पर गये तो जाम में फंसना तय

  1. शीश महल तिराहे से कुड़ियाघाट
  2. ठाकुरगंज बंधे की ओर
  3. रूमी गेट इमामबाड़ा से कुड़ियाघाट की ओर

मुख्य जगहों पर ये है पार्किंग की व्यवस्था
वीआइपी वाहन गांधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, संकल्प वाटिका पार कर ढाल से बायें यू-टर्न लेकर पुल के नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल के पास स्थित पार्किंग में पहुंचेंगे। सामान्य वाहन संकल्प वाटिका ओवरब्रिज पार करके लक्ष्मण मेला बंधा सामान्य रैम्प, ढाल से दाहिने उतरकर पार्किंग में पहुंचेंगे।

गोमती नदी किनारे पार्किंग की व्यवस्था
गोमती नदी झूलेलाल पार्क में पार्किंग में वाहन रहेंगे। यहां पुलिस टीम को भी लगाया गया है। ताकि किसी प्रकार की आराजकता न होने पाये। पार्किंग वालों को सख्त निर्देश है कि लोगों के प्रति अपना व्यवहार सही रखें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
छठ पूजा के चलते भारी भीड़ रहेगी ऐसे में पूजा स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं। लखनऊ पुलिस के उच्च अधिकारियों की भी ड्यूटी सभी प्रमुख स्थानों पर लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:-छठ पूजा : 30 से 31 अक्टूबर तक यातायात रहेगा प्रभावित, विभाग ने बनाई रणनीति

संबंधित समाचार