बहराइच: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में मोतीपुर थाने को मिला पहला स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा पब्लिक अप्रूवल रेटिंग कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें मोतीपुर थाने को प्रथम, मूर्तिहा को दूसरा और कैसरगंज को तीसरा स्थान मिला है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से जिले के 22 थानों की आम लोगों से अप्रूवल रेटिंग कराई गई। जिसमें क्षेत्र की जनता ने थाने …

बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा पब्लिक अप्रूवल रेटिंग कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें मोतीपुर थाने को प्रथम, मूर्तिहा को दूसरा और कैसरगंज को तीसरा स्थान मिला है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से जिले के 22 थानों की आम लोगों से अप्रूवल रेटिंग कराई गई। जिसमें क्षेत्र की जनता ने थाने के कार्य पर अपनी मुहर लगाई।

रविवार को इसके परिणाम जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जनता ने ट्विटर, डायरेक्ट पोल, पासपोर्ट, आईजीआरएस और अन्य बिंदुओं पर पोल किया है। एसपी ने बताया कि जिले के मोतीपुर थाने को जनपद में पहला स्थान मिला है।

जबकि मूर्तिहा कोतवाली को दूसरा और कैसरगंज कोतवाली को तीसरा स्थान मिला है। पहला स्थान पाने वाले मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता की सुनवाई और मामले का निस्तारण किया समय से किया जा रहा है। जिससे सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल, आत्मरक्षा के लिए 10 मिनट तक करता रहा संघर्ष

संबंधित समाचार