हमीरपुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने गौशाला में गायों को खिलाया गुड़ और चना
हमीरपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर स्थित नगर पालिका की ओर से संचालित सूरजपुर की गोशाला पहुंचे। गायों को गुड़ और चना खिलाया। गोशाला की अच्छी व्यवस्था देख खुश नजर आए। डिप्टी सीएम ने गायों के चारे के लिए सीवीओ से नैपियर घास लगाने के निर्देश दिए। इस बीच ग्रामीण जनता से संवाद किया। …
हमीरपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर स्थित नगर पालिका की ओर से संचालित सूरजपुर की गोशाला पहुंचे। गायों को गुड़ और चना खिलाया। गोशाला की अच्छी व्यवस्था देख खुश नजर आए। डिप्टी सीएम ने गायों के चारे के लिए सीवीओ से नैपियर घास लगाने के निर्देश दिए। इस बीच ग्रामीण जनता से संवाद किया।

इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जगह जगह चौराहों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को रोक दिया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
फिलहाल वह कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाईं गई विकास कार्यो के प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। डिप्टी सीएम के साथ राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद सहित भाजपाई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: कल विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
