आगरा के होटल में मिलीं दो विदेशी युवतियां, फर्जी आधार कार्ड बरामद, जांच में जुटी पुलिस
आगरा। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की सूचना पर आगरा की ताजगंज थाना पुलिस ने बीतीरात को एक होटल में छापा मारकर दो विदेशी युवतियों को पकड़ा है। दोनों युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनके पास से दिल्ली के पते के फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस को दोनों युवतियों के …
आगरा। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की सूचना पर आगरा की ताजगंज थाना पुलिस ने बीतीरात को एक होटल में छापा मारकर दो विदेशी युवतियों को पकड़ा है। दोनों युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनके पास से दिल्ली के पते के फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस को दोनों युवतियों के अनैतिक कार्यों से जुड़े होने का भी शक है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से इस मामले की जांच कर रही है।
ताजगंज स्थित होटल द अंपायर में देर रात को ताजगंज थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारकर दो विदेशी युवतियां पकड़ा है। इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर इन युवतियों के नाम लायला खान और डेनीज है। जानकारी मिली थी कि ये युवतियां फर्जी आधार कार्ड के जरिए यहां पर ठहरी थीं। पूछताछ पर युवतियों ने टूरिस्ट होने की बात पुलिस को बतायी, जबकि इनके पास से पासपोर्ट और जरूरी कागजात नहीं मिले हैं।
फिलहाल पुलिस ने युवतियों को नकली कागजात के आधार पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच के लिए अन्य एजेंसियों की भी मदद लेगी। इन युवतियों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस ने दिल्ली पुलिस और विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है। साथ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन युवतियों ने किसकी मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था।
यह भी पढ़ें:-आगरा: मोहल्ले के युवक ने बच्ची से की छेड़छाड़, पड़ोसियों ने पकड़ा
