लखनऊ: आजम खान के समर्थन में अखिलेश ने किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात
लखनऊ, अमृत विचार। अपनी पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद आजम खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने आजम खान का बचाव करते हुए यूपी की सरकार पर बड़ा सवाल उठाया है। थोड़ी देर पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- पक्षपात सबसे बड़ा अन्याय …
लखनऊ, अमृत विचार। अपनी पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद आजम खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने आजम खान का बचाव करते हुए यूपी की सरकार पर बड़ा सवाल उठाया है। थोड़ी देर पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- पक्षपात सबसे बड़ा अन्याय होता है। दुर्भावना से किसी एक को लक्षित करके बिना बात के किसी बात की सज़ा देना और अन्य को आरोपों से मुक्त करना नाइंसाफ़ी है।
पक्षपात सबसे बड़ा अन्याय होता है।
दुर्भावना से किसी एक को लक्षित करके बिना बात के किसी बात की सज़ा देना और अन्य को आरोपों से मुक्त करना नाइंसाफ़ी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 30, 2022
गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई गयी थी, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गयी। इस सजा के चलते उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी है।
ये भी पढ़ें-रामपुर: चमरौआ से विधायक का चुनाव लड़ चुके मुस्तफा हुसैन ने बसपा से दिया इस्तीफा
