काशीपुर: घाटे से उबरा परिवहन निगम, 20 करोड़ मुनाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। भाजपा ग्रामीण मंडल कुंडेश्वरी की ओर से मन की बात कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि परिवहन निगम घाटे से उबरकर बीस करोड़ के मुनाफे में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि निगम में 610 बसों का बेड़ा बढ़ाया जा …

काशीपुर, अमृत विचार। भाजपा ग्रामीण मंडल कुंडेश्वरी की ओर से मन की बात कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि परिवहन निगम घाटे से उबरकर बीस करोड़ के मुनाफे में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि निगम में 610 बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है।

रविवार को कुंडेश्वरी स्थित एक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश को संदेश दिया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से अलग ही मुकाम हासिल कर सकते हैं। एक तरफ पैसे की बचत होगी और दूसरी तरफ हम बिजली खर्च कम कर सकते हैं। गुजरात के गांव का उदाहरण भी दिया और लोगों से भी वार्ता कराई।

उन्होंने जय जवान जय किसान और जय अनुसंधान को भी महत्व एक देते हुए देश के लोगों को बहुत बड़ा संदेश दिया है। रोजगार के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया गया है, जोकि आज दो सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एक उद्योग का शिलान्यास और विभागीय कार्यों को जनता के बीच रखने आया हूं। काशीपुर में बदहाल रोडवेज डिपो के रामनगर में विलय और वर्षों बाद भी आईएसबीटी नहीं बनने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि काशीपुर में हम आईएसबीटी बना रहे हैं। इसके लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है। आम सहमति बना कर उस जमीन को ठीक करके काशीपुर में बनाएंगे। रामनगर में अलग डिपो बन रहा है। काठगोदाम डिपो को आईएसबीटी और टनकपुर डिपो को सेंट्रल डिपो बनाने जा रहे हैं। ऐसी कोई दिक्कत नहीं है रोडवेज की स्थिति बहुत अच्छी है। हम 300 करोड़ रुपये के घाटे में थे, लेकिन सरकार और कर्मियों की मेहनत की बदौलत कल की तारीख तक निगम 20 करोड़ रुपये के मुनाफे में है। कर्मियों को प्रति माह वेतन देना शुरू कर दिया है।

कर्मियों की देनदारी दे दी गई है। अब मृतक आश्रित कर्मियों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। बीएस-4 बसों को दिल्ली में प्रतिबंधित करने के बारे में पूछने पर बताया कि दिल्ली सरकार ने अक्तूबर तक दिल्ली तक बीएस-6 बसें लगाने की एडवाइजरी जारी की थी। दिल्ली सरकार ने अभी मार्च तक का समय दे दिया है।

इस बीच 200 सीएनजी, 200 इलेक्ट्रिक और 200 पहाड़ों के लिए छोटे वाहन ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 60 वाहन परिवहन निगम के खाते से ला रहे हैं। निगम में 610 वाहनों का बेड़ा बढ़ा रहे हैं। पहाड़ों में 200 वाहन अलग से लगाएंगे और दिल्ली व बड़े मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन लगा रहे हैं। प्रदेश के यात्रियों की सुविधा के लिए निगम तत्पर है। आने वाला समय परिवहन निगम एक मजबूत वित्तीय संस्था के रूप में उभर कर आएगा। 2024 के चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता और संगठन चुनाव की तैयारी नहीं करता है। कार्यकर्ता और संगठन चुनाव को देखते हुए चुनाव करता रहता है। संगठन और कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहता है और विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से हम कसरत करते रहते हैं।

संबंधित समाचार