हमीरपुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की विकास कार्यों की समीक्षा
हमीरपुर, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा काम न करने की बात कही। इस पर विकास कार्यों की समीक्षा में डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि …
हमीरपुर, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा काम न करने की बात कही। इस पर विकास कार्यों की समीक्षा में डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें।
शनिवार को मृत गौवंश के वायरल वीडियो मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों को चौड़ीकरण व गड्ढामुक्त कर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने को कहा। जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई पाइप लाइनों की मरम्मत समय से कराएं। कहा कि माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। कहा बाढ़ अतिवृष्टि के कारण खराब फसलों पर किसानों को बीमा क्लेम शीघ्र दिलाएं। खाद की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित कराएं। अभियान चलाकर ओवरलोड/अवैध वाहनों पर प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए। मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा जाए। यमुना एवं बेतवा नदियों में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाए तथा पिंचिंग का कार्य प्रत्येक दशा में पूरा करें।
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, अध्यक्ष जिला पंचायत जयंती राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद, डीएम डॉ चंद्र भूषण, एसपी शुभम पटेल सहित अन्य रहे।
ये भी पढ़ें-चित्रकूट : रपटे के ऊपर से पानी, जान जोखिम में डाल निकलने की मजबूरी
