छठ महापर्व सनातन संस्कृति में भगवान सूर्य की उपासना का पर्व: एके शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज भोजपुरी छठ पूजा समिति द्वारा संझिया घाट पक्का पुल, डालीगंज लखनऊ में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित करके इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक …

अमृत विचार लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज भोजपुरी छठ पूजा समिति द्वारा संझिया घाट पक्का पुल, डालीगंज लखनऊ में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित करके इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और खासतौर से माताओं व बहनों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एके शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व को लोग बड़ी श्रद्धा, पवित्रता एवं सम्मान के साथ मनाते हैं।

यह सूर्य भगवान को अर्पित महापर्व है। सूर्य भगवान हमारी सनातन संस्कृति में आदि देव माने जाते हैं और जीवन के स्रोत भी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान सूर्य की उपासना का यह पर्व है। यह अवसर प्रकृति के पंच तत्वों की पूजा का होता है। लोगो द्वारा पूरी श्रद्धा, समर्पण एवं पवित्रता के साथ इस पर्व की पूजा करते है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार सभी को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं और हम सभी अपने त्योहारों को हंसी, खुशी एवं मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

वहीं इस अवसर पर मेयर संयुक्ता भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश त्योहारों का देश है। हमारी सभ्यता और संस्कृति रही है कि हम सब मिलकर आपस में भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। और समाज में भाईचारा व प्रेम बना के रखे।

 

संबंधित समाचार