लखनऊ: यूपीसीबी घोटाले में दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक (यूपीसीबी) के खाते से 146 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने सीतापुर से शनिवार देर रात दो संदिग्धों को उठाया है, जिन्हें लखनऊ मुख्यालय लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उठाए गए दोनों …

लखनऊ, अमृत विचार। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक (यूपीसीबी) के खाते से 146 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने सीतापुर से शनिवार देर रात दो संदिग्धों को उठाया है, जिन्हें लखनऊ मुख्यालय लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उठाए गए दोनों लोग पूर्व प्रबंधक आरएस दुबे के संपर्क में थे।

वहीं, इस मामले में तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के ईनाम घोषित किए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम पुलिस बाराबंकी, सीतापुर समेत अन्य जगहों पर एक साथ दबिश दे रही है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर मुश्लिम खान ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी उमेश कुमार गिरी से पूछताछ के बाद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने सीतापुर, बाराबंकी समेत अन्य जगहों पर एक साथ दबिश दी, लेकिन तीनों आरोपियों में से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। दो अन्य संदिग्ध लोगों को उठाया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-रोटरी क्लब ऑफ बरेली मेले में आतिशबाजी देख दंग रह गए लोग, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम का रहा जलवा

संबंधित समाचार