सीटीईटी 2022: आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अभ्यार्थी ऐसे करें Registration
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई )ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी) दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि आवेदन में प्रातः काल में दिक्कत आ रही है तो दिन में 2:00 बजे से वेबसाइट …
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई )ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी) दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि आवेदन में प्रातः काल में दिक्कत आ रही है तो दिन में 2:00 बजे से वेबसाइट तेजी से काम करेगी इसलिए किसी भी अभ्यर्थी को हताश होने की जरूरत नहीं है।
अभ्यार्थी इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन
सीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 16वें सत्र के लिए शुरू हुए हैं। परीक्षा समय से शुरू हो सके इसके लिए साथ में परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
यह आवेदन की अंतिम तिथि
सीटीईटी 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2022 रहेगी। वहीं अभ्यर्थी 25 नवंबर 2022 तक आवेदन शुल्क जमा करा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 02 नवंबर से होंगे शुरू, यहां चेक करें पूरी डिटेल
