Video: मुख्यमंत्री योगी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, बच्चों से भी की बातचीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राजधानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को हरी झंडी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई। लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। …

लखनऊ। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राजधानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को हरी झंडी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई। लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे बातचीत भी की।

कार्यक्रम के दौरान यूपी के कृषि मंत्री सूर्यपताप शाही भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल से जुड़ी कई बातों को साझा किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आई नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें:-छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने की बैठक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अफसरों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार