बरेली: सीएम योगी को कागज की नाव भेंट करना चाहते हैं सपा पार्षद, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेंज ओवर कार्यक्रम था। शहर में सोमवार को मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए आए। लेकिन उनके आने से पहले ही सोशल मीडिया पर शहर के विकास को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। किसी ने कमेंट किया कि योगी जी उन सड़को पर से गुजरे जहा से …

बरेली,अमृत विचार। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेंज ओवर कार्यक्रम था। शहर में सोमवार को मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए आए। लेकिन उनके आने से पहले ही सोशल मीडिया पर शहर के विकास को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। किसी ने कमेंट किया कि योगी जी उन सड़को पर से गुजरे जहा से उन्हें आना नहीं था।इससे शहर जी सड़को के हालात पता चल जाएंगे।
तो आज सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पर एक पोस्ट की।

ये भी पढ़ें:-बरेली: 40 मिनट देरी से सीएम योगी पहुंचे त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन, करेंगे बैठक

उसमें उन्होंने पोस्ट किया है योगी को कागज की नाव भेंट करना चाहते हैं।बरेली की जनता इन दिनों शहर की सड़कों में बढ़ते गड्ढों से बुरी तरह से त्रस्त है। इस बीच आज सीएम योगी के आगमन की खबर मिलते ही सपा पार्षद ने उन्हें कागज की नाव देने की पेशकश की है। समाजवादी पार्टी के महानगर संगठन के महासचिव एवं नगर निगम के पार्षद गौरव सक्सेना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कागज की नाव पेश करने की ख्वाहिश जाहिर की है।

सपा पार्षद कागज की नाव बनाकर बरेली की जनता की ओर से सप्रेम भेंट करने की बात कही है।कुछ समय पहले बारिश में शहर की जनता त्रस्त थी। तब महापौर ने कागज की नाव बनाकर उसके जलभराव वाली जगह में चलाकर पोस्ट किया था।जो बहुत चर्चा में रहा था।जिसे शहर की सड़कों की जिम्मेदारी दी उसके हास्यपद पोस्ट से भाजपा को फजियत झेलना पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:-बरेली: डीजल चुराने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लग्जरी कार सहित तमंचा और चाकू बरामद

संबंधित समाचार