क्या गड्ढों में चलने के लिए टोल देती है जनता: रविंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान व मोरबी में पुल गिरने से हुई मौत पर सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अयोध्या आने में ढाई घंटे लग गए। प्रदेश की सड़कें तो दूर नेशनल हाईवे भी गड्ढों युक्त हो गया है। …

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान व मोरबी में पुल गिरने से हुई मौत पर सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अयोध्या आने में ढाई घंटे लग गए। प्रदेश की सड़कें तो दूर नेशनल हाईवे भी गड्ढों युक्त हो गया है। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि लखनऊ से अयोध्या तक दो टोल पड़ते हैं।

फिर भी हाईवे के गड्ढे भरे नहीं जा रहे हैं। क्या व्यक्ति टोल देता है गड्ढे में चलने के लिए। दीपोत्सव पर सवाल उठाते हुए कहा क दीप सिर्फ अयोध्या में ही नहीं लोगों के दिलों में भी जलने चाहिए। भाजपा झूठों की पार्टी है। गुजरात में जो ब्रिज गिरा है गुजरात सरकार की नाकामी है। गुजरात मॉडल की नाकामी है। इस पर भाजपा और देश की जनता को विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सपा के साथ निकाय चुनाव में साथ होगा राष्ट्रीय लोकदल

संबंधित समाचार