औरेया: धान खरीद आज से शुरू, तैयारियों में जुटे अधिकारी और कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरेया, अमृत विचार। धान खरीद आज से शुरू हो गई है। इसको लेकर अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद होगी। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिले में 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां पर पंजीकृत किसान अपने धान बेचेंगे। जिले में एक नवंबर यानि …

औरेया, अमृत विचार। धान खरीद आज से शुरू हो गई है। इसको लेकर अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद होगी। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिले में 24 क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां पर पंजीकृत किसान अपने धान बेचेंगे। जिले में एक नवंबर यानि आज से से धान खरीद शुरू हो गई है। धान खरीद की तैयारियों को लेकर सोमवार को क्रय केंद्र प्रभारी मशक्कत करते दिखाई दिए।

ये भी पढे़ं- औरेया: सपा के बाद बसपा ने भी किया पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा

खरीफ की मुख्य फसल धान की खरीदारी के लिए इस बार जनपद में 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान बेंचने के लिए 4041 किसान पंजीकरण करा चुके हैं और भी पंजीकरण हो रहे हैं। इस बार 2040 रुपये प्रति क्विंटल की ददर से किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी। वहीं ए ग्रेड के धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर खरीदे जाएंगे। पिछले वर्ष भी 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। शासन ने इस बार भी यही लक्ष्य निर्धारित किया है। मंगलवार से धान खरीद शुरू हो रही है। जिले के सभी 24 क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डस्टर, बारदाना आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बोले जिम्मेदार 
जिलाधिकारी के अनुमोदन पर धान खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जनपद में 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्रों पर सभी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।- सुधांशु शेखर चौबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

ये भी पढे़ं- शर्मनाक : औरेया में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, खेत में नग्न हालत में मिला शव

संबंधित समाचार