रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई, सांसद लल्लू सिंह ने दिखाई हरी झंडी, मेयर भी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर के भाजपाइयों ने दौड़ लगाई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने एकता की दौड़ लगाई। दौड़ शहर …

अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान नगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर के भाजपाइयों ने दौड़ लगाई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने एकता की दौड़ लगाई।

दौड़ शहर के गांधी पार्क से प्रारंभ होकर चौक के शहीद स्मृति स्थल पर समाप्त हुई। सांसद लल्लू सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, डिप्पुल पांडे, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, परमानंद मिश्र सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। पुलिस लाइन में निकली रन फॉर यूनिटी में जवानों ने भी दौड़ लगाई।

यह भी पढ़ें:-बीजेपी सांसद बोले, अंबेडकर के सिद्धांतों से मायावती ने किया किनारा

संबंधित समाचार