बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति अभिनेता शंकर चक्रवर्ती और बेटी हैं। बांग्ला टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चक्रवर्ती यकृत की बीमारी से जूझ रही थीं। ये भी पढ़ें:-Bigg boss 16: …

कोलकाता। बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति अभिनेता शंकर चक्रवर्ती और बेटी हैं। बांग्ला टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चक्रवर्ती यकृत की बीमारी से जूझ रही थीं।

ये भी पढ़ें:-Bigg boss 16: शेखर सुमन के सवालों ने बढ़ाई घर की टेंशन, भौचक्के रह गए कंटेस्टेंट्स

महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने ‘दादर कीर्ति’ (1980), ‘हार जीत’ (2002) और ‘बंधन’ (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार उन्हें धारावाहिक ‘गाछोरा’ में देखा गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

ये भी पढ़ें:-अभिनेता मुकेश जे भारती बने रैडिसन होटल बरेली के ब्रांड एंबेसडर

 

संबंधित समाचार