दिमागी बुखार : महिला की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। पिछले चार दिनों से दिमागी बुखार से पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के मिहुंना गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पत्नी दुलिया (48) को बुखार के चलते पिछले 27 अक्तूबर को उपचार के लिए कानपुर में भर्ती कराया था। रविवार …

अमृत विचार, हमीरपुर। पिछले चार दिनों से दिमागी बुखार से पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के मिहुंना गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पत्नी दुलिया (48) को बुखार के चलते पिछले 27 अक्तूबर को उपचार के लिए कानपुर में भर्ती कराया था।

रविवार शाम उसकी मौत हो गई। बड़े पुत्र सौरभ यादव ने बताया कि बुखार आने पर मां को कानपुर लेकर गए थे। डाक्टरों ने द‌िमागी बुखार से पीड़ित होना बताया था।

प्रधान शिवबदन यादव ने मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उधर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.तरुण पाल ने बताया कि इस मामले में टीम गांव गई थी। परिजनों ने मृतका के इलाज व जांच आदि के पर्चे उपलब्ध नहीं कराए हैं।

यह भी पढ़ें: डेंगू का डंक : रोजाना एक लाख की बिक रही कीवी, 150 लीटर बकरी का दूध

संबंधित समाचार