संभल: मायके से लौट रही महिला की हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। भतीजे के साथ मायके से ससुराल लौट रही बाइक सवार महिला को मनौटा पुल के पास कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबिक उनकी आठ माह की बच्ची और भतीजा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं …

संभल/असमोली, अमृत विचार। भतीजे के साथ मायके से ससुराल लौट रही बाइक सवार महिला को मनौटा पुल के पास कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबिक उनकी आठ माह की बच्ची और भतीजा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

यह हादसा सोमावर को असमोली थाना क्षेत्र में जोया मार्ग पर मनौटा पुल के पास हुआ। परिजनों के मुताबिक जिला अमरोहा में कोतवाली डिडौली के गांव पलौला निवासी राइस्ता (21) पत्नी जाहिद अपनी आठ माह की बेटी सुहानी के साथ अपने मायके मैनाठेर के गांव भीकमपुर गई थीं।

सोमवार को उसके पति ने फोन कर उसे घर आने के लिए कहा। इसके बाद वह अपने भतीजे रियाज आलम के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। जैसे ही इनकी बाइक मनौटा पुल के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक को रौंद दिया। टक्कर के लगते ही बच्ची सहित दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीरों की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई।

इस दौरान कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। इसी दौरान आनन फानन परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- अराजकतत्वों की शर्मनाक हरकत : इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती

संबंधित समाचार