LPG Price: 115 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए नई कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। आज (मंगलवार), 1 नवंबर 2022 से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडर की कीमत …

नई दिल्ली। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। आज (मंगलवार), 1 नवंबर 2022 से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 1053 रुपए है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपए, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपए में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपए की कटौती की थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

महानगरों में अब कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें
दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपए हो गई है, जो पहले 1859.5 रुपए थी।
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए में मिलता था जो अब 1696 रुपए में मिलेगा।
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपए है, जिसके लिए पहले 2009.50 रुपए देने पड़ते थे।
कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए होंगे, जो पहले 1995.50 रुपए का था।

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: सस्ती हो गई एलपीजी गैस, जानिए अब कितने का मिलेगा एक सिलेंडर

संबंधित समाचार