त्रासदी का इवेंट! PM Modi के आने से पहले चमकाया मोरबी का सरकारी अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोरबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के, पुल हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मोरबी के सरकारी अस्पताल का दौरा करने के मद्देनजर उसे रातोंरात चमका दिया गया। मोदी मंगलवार को अस्पताल आएंगे। इसके मद्देनजर मजदूरों को 300 बिस्तर वाले अस्पताल के एक हिस्से को साफ करते तथा पेंट करते हुए देखा गया। यह …

मोरबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के, पुल हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मोरबी के सरकारी अस्पताल का दौरा करने के मद्देनजर उसे रातोंरात चमका दिया गया। मोदी मंगलवार को अस्पताल आएंगे। इसके मद्देनजर मजदूरों को 300 बिस्तर वाले अस्पताल के एक हिस्से को साफ करते तथा पेंट करते हुए देखा गया। यह अस्पताल भूतल के साथ दो मंजिला बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा, मप्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की स्थापना दिवस आज, अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

एक चिकित्सक ने बताया कि मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने की घटना में घायल हुए छह लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है जबकि चार से पांच अन्य घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल के प्रवेश द्वार के कुछ हिस्सों पर पीले रंग का पेंट किया गया जबकि अस्तपाल के भीतर कुछ हिस्सों पर सफेद पेंट किया गया।

कांग्रेस ने मोरबी के अस्पताल में हो रहे मरम्मत के काम की तस्वीरें ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गयी तस्वीरों में मोरबी के अस्पताल के भीतर रातभर चले मरम्मत के काम को दिखाया गया है। इसमें पेंट करना, दीवारों पर नयी टाइल लगाना और छोटे-मोटे निर्माण कार्य शामिल हैं। कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि त्रासदी का इवेंट।

कल प्रधानमंत्री मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अस्पताल में पेंट किए जाने की एक वीडियो पोस्ट की है। आप ने दावा किया कि मोरबी सिविल अस्पताल में रात भर पेंट किया गया ताकि प्रधानमंत्री मोदी के फोटोशूट के दौरान इमारत की खराब हालत का पर्दाफाश न हो जाए।

ये भी पढ़ें:-पुल हादसा: मोरबी के जख्म पर मरहम लगाने जाएंगे PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी जताया शोक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका